मनिरामपुर में ब्राउन शुगर के कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

मनिरामपुर में पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है. साथ ही छापेमारी में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और सामान बरामद किया है पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार भी किया है.

पाकुड़ः जिले में पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिरामपुर गांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर से ब्राउन शुगर, नगद राशि, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, प्लास्टिक पाउच, एल्यूमिनियम फॉयल समेत अन्य सामान बरामद किया है. मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

एसपी अनुदीप सिंह को सूचना मिली थी कि मनिरामपुर निवासी सत्तार शेख अपने घर से अवैध रूप से ब्राउन शुगर व अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया. दंडाधिकारी की मौजूदगी में टीम जब सत्तार शेख के घर पहुंची तो वहां कुछ लोग नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे. पुलिस को देखते ही वे मौके से फरार हो गए, जबकि सत्तार शेख को पकड़ लिया गया.

तलाशी के दौरान पुलिस ने 30 पुड़िया में पैक छह ग्राम ब्राउन शुगर, प्लास्टिक पाउच में रखा 24 ग्राम गीला ब्राउन शुगर, 2,200 रुपये नगद, ब्राउन शुगर सेवन में उपयोग होने वाला पात्र, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, प्लास्टिक पाउच के छह बंडल, वीवो कंपनी का एक स्मार्टफोन तथा एक बंडल एल्यूमिनियम फॉयल बरामद किया.

मुफस्सिल थाना कांड संख्या 104/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए) व 22(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में संलिप्त बेलाल शेख और अब्दुल रौफ, दोनों निवासी चांदपुर, थाना शमशेरगंज, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल), की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में पांच गिरफ्तार, जांच एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >