बीपीओ ने विकास योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण

बीपीओ जगदीश पंडित ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया.

पाकुड़िया. बीपीओ जगदीश पंडित ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान बीपीओ ने पाकुड़िया पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी, अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कूप, मुख्यमंत्री पशुधन योजना स्थल का जायजा लिया. उन्होंने हरिपुर के लाभुक गणेश हेंब्रम का बिरसा सिंचाई कूप योजना का निरीक्षण कर प्राक्कलन के अनुरूप अविलंब पूरा करवाने का निर्देश दिया. बीपीओ ने बताया कि जिन निबंधित मनरेगा मजदूरों का आधार सीडिंग लंबित है वे तत्काल अपना आधार नंबर रोजगार सेवक एवं पंचायत सेवक से मिलकर अपना आधार सीडिंग करवा लें, ताकि डीबीटी के माध्यम से कार्य के अनुरूप राशि खाते में हस्तांतरित की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >