पेड़ से लटकता मिला 20 वर्षीय युवक का शव

बोन्नोग्राम गांव के पास 20 वर्षीय युवक का शव एक पेड़ से लटकता बरामद किया गया है.

पाकुड़िया. थाना क्षेत्र के बोन्नोग्राम गांव के पास 20 वर्षीय युवक का शव एक पेड़ से लटकता बरामद किया गया है. युवक की पहचान बोन्नोग्राम निवासी सुजीत लेट के रूप में की गयी है. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय चौकीदार ने दी. इसके बाद शव को घटना स्थल से कब्जे में लिया गया है. बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस हर बिंदू पर मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >