भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलामी में मनाया विजयोत्सव

पाकुड़. पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर इलामी गांव में विजयोत्सव मनाया गया.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर इलामी गांव में विजयोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास ने किया. कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी और जमकर नारेबाजी भी की. इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार, पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है. कार्यक्रम में रूपाली दास, राज दास, सागर दास, उत्पल दास, बुबाई दास, अजय दास, सुब्रत मंडल, सुमन मंडल, बिशु दास, बेटिका दास, कोरोबी दास, मधुमिता दास, पिंकी दास सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >