पाकुड़. भाजपा की ओर से 13 से 25 अप्रैल तक चलाये जा रहे डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान में 24 अप्रैल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पाकुड़ में शामिल होंगे. डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत 24 अप्रैल को जिलास्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जिले भर में गांव-गांव जाकर संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे और उनमें पत्रक बाटेंगे. संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी करेंगे. इस कार्यक्रम की जिला टोली के संयोजक अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, सह संयोजक शर्मिला रजक एवं अजा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत रविदास शामिल हैं. कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिला कार्यालय में बैठक की हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष अमृत पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक साह, हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल, किरण मंडल, सपन कुमार दुबे आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
