भाजपा ने संविधान निर्माण में बाबा साहब के योगदान को किया याद

पाकुड़. भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत भाजपा ने जिला कार्यालय में गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया.

संवाददाता, पाकुड़. भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत भाजपा ने जिला कार्यालय में गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया. बतौर मुख्य अतिथि दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन शामिल हुए. संगोष्ठी के शुभारंभ से पहले पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये सैलानियों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान रिटायर्ड इंजीनियर भूतनाथ रजक को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामल साहा को भी सम्मानित किया गया. संगोष्ठी के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया. संगोष्ठी में पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भाजपा डॉ आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की मृत्यु के पश्चात कांग्रेस सरकार ने दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी. सरकारी विमान तक उपलब्ध नहीं कराया गया. उनके पार्थिव शरीर को मुंबई भेजने का खर्च उनकी पत्नी को वहन करना पड़ा था. भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो अंत्योदय को लेकर काम करती है. इसी सोच के साथ भाजपा हर समाज का उत्थान करने में लगी हुई है. इस दौरान जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय, शर्मिला रजक, अजीत रविदास, रूपेश भगत, धर्मेंद्र त्रिवेदी, दीपक साह, सोहन मंडल, सुकुमार मंडल, मोनू हांसदा, किरन मंडल, विवेकानंद तिवारी, सपन दुबे, मोहन सरकार, अनामिका कुमारी, बापी निर्मल प्रसाद, शिवरतन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >