महेशपुर हाट से हैंडल लॉक बाइक चोरी, खरीदारी कर लौटे मालिक के उड़े होश

महेशपुर साप्ताहिक हाट से एक युवक की सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई. खरीददारी करके लौटने पर बाइक गायब मिलने से युवक के होश उड़ गए. पुलिस में शिकायत की जा रही है.

महेशपुर : महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोर द्वारा बाइक चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैदर अली महेशपुर साप्ताहिक हाट पहुंचे थे. उन्होंने अपनी बाइक संख्या जेएच 16सी 7952 सुपर स्प्लेंडर को हाट के पास हैंडल लॉक कर खड़ा किया और खरीदारी के लिए चले गये.

लौटने पर गायब मिली बाइक

कुछ देर बाद हैदर अली जब वापस लौटे तो मौके से बाइक गायब मिली. आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला. घटना के बाद बाइक मालिक परेशान हो गये.

शिकायत की प्रक्रिया में जुटे बाइक मालिक

समाचार लिखे जाने तक बाइक मालिक स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटे हुए थे. घटना के बाद बाइक चोरी को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >