पोकलेन के धक्के से बाइक चालक की मौत, केस दर्ज

बल्लवपुर निवासी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है

पाकुड़. नगर थाने की पुलिस ने जेसीबी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. बल्लवपुर निवासी लाल बाबू शेख के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. आवेदन में पीड़ित के परिजन ने उल्लेख किया है कि छह मई की शाम सात बजे के करीब मेरे जीजा जहीरुल शेख मौलाना चौक पाकुड़ से अपना घर लौट रहे थे. इसी क्रम में जेसीबी संख्या जेएच 16 बी 2960 के चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलते हुए मेरे जीजा को धक्का मार दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन ने बताया कि परिजन के आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >