बीइइओ मो रफीक आलम को दी गयी भावभीनी विदाई

हिरणपुर. पीएम श्री मध्य विद्यालय, तारापुर में गुरुवार को बीइइओ मो. रफीक आलम को भावभीनी विदाई दी गयी.

हिरणपुर. पीएम श्री मध्य विद्यालय, तारापुर में गुरुवार को बीइइओ मो. रफीक आलम को भावभीनी विदाई दी गयी. विदाई समारोह में शिक्षकों ने उन्हें उपहार भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की. शिक्षक दीपक साहा ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शैक्षणिक माहौल में सकारात्मक बदलाव आया. उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई. बता दें कि बीइइओ रफीक आलम का स्थानांतरण गोड्डा जिले के बंसतराय अंचल में हुआ है. वे वर्ष 2022 से हिरणपुर में बीइइओ पद पर पदस्थापित थे. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुभाष आनंद, होनी गुप्ता, गौतम, प्रवीर तिवारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >