पाकुड़िया में मनाया गया बांग्ला नववर्ष पोइला बैशाख

पाकुड़िया. प्रखंड के चौकिसाल, पारुलिया, रामदेवकुंडी, बन्नोग्राम, श्रीधरपाड़ा, मोंगलाबांध समेत दर्जनों गांवों में बंगाली समाज ने नववर्ष पोइला बैशाख मनाया.

पाकुड़िया. प्रखंड के चौकिसाल, पारुलिया, रामदेवकुंडी, बन्नोग्राम, श्रीधरपाड़ा, मोंगलाबांध समेत दर्जनों गांवों में बंगाली समाज व बाजार के व्यवसायियों ने मंगलवार को बांग्ला नववर्ष पोइला बैशाख हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया. इस अवसर पर लोगों ने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, घरों और मंदिरों में भगवान गणेश और लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर नववर्ष का स्वागत किया. व्यापारियों ने पूजा के उपरांत पुराने बही-खातों को बंद कर नये खाते का श्रीगणेश किया, जो बंगाली समाज में एक विशेष परंपरा मानी जाती है. घर-घर में विशेष सजावट की गयी थी. घरों के प्रवेश द्वारों पर चावल के आंटे से अल्पना बनाई गई, जिसमें फूल-पत्तियों की सुंदर आकृतियां उकेरी गयी थी. पूजन के बाद ग्राहकों के बीच मिठाई के पैकेट और नववर्ष का कैलेंडर उपहार स्वरूप भेंट किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >