बीडीओ ने बिरसा हरित ग्राम योजना का लिया जायजा

पाकुड़िया. बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने मंगलवार को मोंगलाबांध पंचायत में बिरसा हरित ग्राम योजना के चयनित लाभार्थियों का स्थल निरीक्षण किया.

पाकुड़िया. बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने मंगलवार को मोंगलाबांध पंचायत में बिरसा हरित ग्राम योजना के चयनित लाभार्थियों का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने बीपीओ जगदीश पंडित और सहायक अभियंता रोहित गुप्ता के साथ जुगुड़िया एवं कदमाबाड़ा गांव का दौरा किया.चयनित लाभार्थी विक्रम टुडू, मिनी अल्फ्रेड टुडू, रोशनी हेंब्रम और थॉमस टुडू के योजना स्थल का जायजा लिया. विशेष रूप से लाभुक रोशनी हेंब्रम के खेत में पानी की समस्या को देखा. बीडीओ ने सिंचाई कूप निर्माण करवाने का निर्देश दिया. उन्होंने बीपीओ और एइ को इस कार्य को प्राक्कलन के अनुरूप तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव बीरबल चौधरी, रोजगार सेवक, लाभार्थी भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >