बीडीओ ने की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सेवकों की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, पीएम जनमन आवास, 15वें वित्त आयोग और मनरेगा योजना के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना की स्थिति पर चर्चा हुई. बीडीओ ने सभी पंचायतों में दिए गए लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया. बीडीओ ने अधूरे अबुआ आवास को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने की बात कही. बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लोग जोड़ें, गड्ढा खोदें अभियान के कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >