ईदगाहों में अदा की गयी बकरीद की नमाज

हिरणपुर. त्याग और बलिदान का त्योहार ईद-उल-अजहा ईदगाहों व मस्जिदों में मनाया गया.

हिरणपुर. त्याग और बलिदान का त्योहार ईद-उल-अजहा ईदगाहों व मस्जिदों में मनाया गया. सभी ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ सुबह से जुटनी शुरू हो गयी थी. प्रखंड मुख्यालय के हाथकाठी पहाड़ी ईदगाह में मौलाना अब्दुल्ला कासमी सल्फी एवं कमलघाटी मदरसा में मौलाना इस्माइल मोजहिरी ने नमाज अदा की. समाज के लिए अमन-चैन की दुआएं मांगी. इसके साथ ही लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. मोहनपुर, गोविंदपुर, डांगापाड़ा, दराजमाठ आदि जगहों में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएमओ राजेश कुमार, सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >