बहरामपुर पुलिस ने फर्जी कांस्टेबल अभ्यर्थी को किया गिरफ्तार

फरक्का. बहरामपुर पुलिस ने बुधवार को फर्जी कांस्टेबल अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है.

फरक्का. बहरामपुर पुलिस ने बुधवार को फर्जी कांस्टेबल अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बहरामपुर स्थित स्टेडियम में चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान सूची के अनुसार वीरभूम जिले के मुराडोई गांव रूद्र नगर के नाजिर शेख पिता नजीबुर रहमान को आना था. मगर उसके स्थान पर उसके नाम से सुमन दास (28) पिता सनत कुमार दास अपना नाम नाजिर रहमान बताकर हाजिर हो गया. संदिग्ध लगने पर जब पुलिस ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अभियुक्तों पर मामला दर्ज किया है. साथ ही छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >