बीएड कॉलेज के छात्रों को दिलाई गयी सतर्कता की शपथ

पाकुड़. बीएड कॉलेज में मंगलवार को सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. बीएड कॉलेज में मंगलवार को सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यशाला की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने की. कार्यशाला में कॉलेज के छात्र-छात्रा सहित शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मी शामिल हुए. प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने कहा कि सतर्कता केवल एक व्यक्तिगत गुण नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है. कहा कि भ्रष्टाचार से मुक्त समाज और पारदर्शी व्यवस्था निर्माण के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर से जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा. उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे जीवन के हर क्षेत्र में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को प्राथमिकता दें. प्राचार्य ने कहा कि सतर्कता का अर्थ केवल अनियमितताओं पर नजर रखना ही नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना भी है. इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी छात्रों और शिक्षकों को सतर्कता की शपथ दिलाई. सभी ने संकल्प लिया कि वे भ्रष्टाचार को न तो सहेंगे और न ही किसी भी रूप में उसका समर्थन करेंगे. अंत में छात्रों ने भी अपने विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >