मो अजहरूद्दीन ने अधीर रंजन के समर्थन में किया रोड शो

पाकुड़. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक तेलंगाना सरकार के कैबिनेट मंत्री सह पूर्व क्रिकेटर मो अजहरूद्दीन बहरमपुर पहुंचे.

पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन का पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रदेश महासचिव उदय ने किया स्वागत 18 अप्रैल फोटो संख्या-04 कैप्शन- अजहरूद्दीन के स्वागत के दौरान राजेश ठाकुर व उदय लखमानी नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक तेलंगाना सरकार के कैबिनेट मंत्री सह पूर्व क्रिकेटर मो अजहरूद्दीन बहरमपुर पहुंचे. झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह मुर्शिदाबाद जिला के पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर व प्रदेश महासचिव सह रघुनाथगंज विधानसभा के पर्यवेक्षक उदय लखमानी ने बहरमपुर मैदान में उनका अभिनंदन किया. इसके बाद अजहरुद्दीन ने अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में बहरमपुर ग्रामीण व रानीनगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया. रोड शो के बाद मुर्शिदाबाद विधानसभा अंतर्गत गुधिया हाइस्कूल मैदान में जनसभा हुई. उन्होंने कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की लहर है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल और भाजपा की जुमलेबाजी से लोग ऊब चुके हैं और अब कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन देने का मन बना चुके हैं. उदय लखमानी ने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और माहौल पूरी तरह पार्टी के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि मोहम्मद अजहरूद्दीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. उनके रोड शो और जनसभा से आम लोगों की भागीदारी बढ़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >