सड़क सुरक्षा को लेकर चला जागरुकता अभियान

थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया. थाना परिसर के सामने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया.

महेशपुर. थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया. थाना परिसर के सामने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया. वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन एवं सड़क सुरक्षा हर व्यक्तिगत जिम्मेवारी है. उन्होंने बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले चालकों को बिना हेलमेट के गाड़ी न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, ट्रिपल लोड वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने, 18 वर्ष से कम को वाहन न चलाने को लेकर सख्त चेतावनी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >