अब टिकट के लिए नहीं लगानी होगी लंबी कतार, पाकुड़ में शुरू हुआ नया ATVM

पाकुड़ स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) का शुभारंभ.अब यात्रियों को टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा.

संवाददाता, पाकुड़: मालगोदाम रोड स्थित रेलवे परिसर में नवनिर्मित ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया. स्टेशन प्रबंधक पूर्व रेलवे पाकुड़ लखीराम हेम्ब्रम और वार्ड पार्षद निभा देवी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर और नारियल फोड़कर मशीन का उद्घाटन किया.

उद्घाटन के बाद अफजल शेख ने ATVM से पाकुड़ से राजग्राम की यात्रा के लिए पहला टिकट प्राप्त किया.

लंबे समय से की जा रही थी टिकट सुविधा की मांग

स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेम्ब्रम ने बताया कि स्टेशन के पूर्वी हिस्से में रहने वाले नागरिकों और रेल यात्रियों की ओर से लंबे समय से इस क्षेत्र में टिकट सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी.

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने मालगोदाम रोड पर ATVM की सुविधा शुरू की है. इससे यात्रियों को मुख्य टिकट काउंटर तक जाने और कतार में खड़े होने की परेशानी से राहत मिलेगी.

प्लेटफॉर्म पार कर मुख्य काउंटर जाने की जरूरत नहीं

वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा कि इस सुविधा का लाभ नगर परिषद के करीब नौ वार्डों और आसपास की लगभग 20 पंचायतों के सैकड़ों लोगों को मिलेगा.

उन्होंने कहा कि अब यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्लेटफॉर्म पार कर मुख्य काउंटर तक जाने की जरूरत नहीं होगी.

पहला टिकट अफजल शेख ने लिया

ATVM के उद्घाटन के बाद अफजल शेख ने मशीन से पाकुड़ से राजग्राम की यात्रा के लिए पहला टिकट प्राप्त किया.

वार्ड पार्षद निभा देवी ने सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंडल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पूर्व रेलवे हावड़ा के प्रति आभार जताया.

रेलवे के अधिकारी और यात्री संगठन के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर वाणिज्य पर्यवेक्षक सिकंदर मंडल, मुख्य टिकट निरीक्षक अखिलेश कुमार चौबे, संजय कुमार ओझा, राजू कुमार, संतोष ठाकुर, दयाशंकर प्रसाद, ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय, सचिव राणा शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >