कंचनगढ़ गुफा में बनेगा आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, दुर्गापुर डैम में मिलेगी बोटिंग सुविधा

पाकुड़ जिले में पर्यटन संवर्द्धन के लिए जिला पर्यटन परिषद की बैठक में सांसद विजय कुमार हांसदा ने प्रमुख पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। दुर्गापुर डैम में बोटिंग सुविधा शुरू करने और कंचनगढ़ गुफा में सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया गया। भौरी कोचा मंदिर व जटाधारी शिव मंदिर में स्वागत द्वार बनेगा और प्रकृति विहार पार्क समेत अन्य स्थलों पर साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। खास बात ये है कि प्रकृति विहार पार्क को डी श्रेणी पर्यटन स्थल घोषित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा। इन प्रयासों के माध्यम से पर्यटन बढ़ाकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया गया है।

सांसद विजय कुमार हांसदा ने पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर प्रकृति विहार पार्क को डी श्रेणी पर्यटन स्थल घोषित करने का प्रस्ताव नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ समाहरणालय सभागार में डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में जिले के पर्यटन स्थलों के विकास और आकर्षण बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गयी. पाकुड़िया स्थित दुर्गापुर डैम में बोटिंग सुविधा शुरू करने की संभावनाओं पर विचार किया गया, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके. सांसद ने प्रमुख स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया, ताकि अधिक पर्यटक आकर्षित हों और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो. बैठक में कंचनगढ़ गुफा में सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा भौरी कोचा मंदिर और जटाधारी शिव मंदिर में स्वागत द्वार निर्माण तथा प्रकृति विहार पार्क सहित प्रमुख स्थलों पर साइनबोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया. अमड़ापाड़ा में स्थित प्रकृति विहार पार्क को डी श्रेणी के पर्यटन स्थल के रूप में अधिसूचित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने की भी सहमति बनी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >