स्टॉलों में योजनाओं के लिए गये आवेदन

स्टॉलों में योजनाओं के लिए गये आवेदन

महेशपुर. प्रखंड के जयनगरा पंचायत भवन में बुधवार को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान व धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (पीएम जनमन) के तहत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया. उक्त शिविर में विधवा पेंशन, आधार कार्ड, स्वास्थ्य विभाग, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान जन-धन खाता, विकलांग पेंशन विभाग, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना सहित अन्य कई विभागों का स्टॉल लगाया गया था. शिविर में कई आवेदन प्राप्त की गई. मौके पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, प्रल्हाद कुमार, नीरज कुमार, एई, जेई, मुखिया, सचिव, वार्ड सदस्य, जेएसएलपीएस के कर्मी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >