सीमावर्ती इलाकों में भयमुक्त मतदान करने की अपील

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले में प्रथम चरण की 21 अप्रैल को वोटिंग होनी है. इ

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले में प्रथम चरण की 21 अप्रैल को वोटिंग होनी है. इसे लेकर पूरे जिले में विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है. चुनाव को लेकर आचार संहिता का पालन स्थानीय प्रशासन एवं केंद्रीय बलों द्वारा संयुक्त रूप से कराया जा रहा है. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी नजर रखी जा रही है. शुक्रवार को जंगीपुर के एडिशनल जोनल एसपी सजल कांति बिश्वास, फरक्का एसडीपीओ शेख समशुद्दीन, फरक्का आईसी अमित मुखर्जी ने केंद्रीय बलों के साथ फरक्का के सीमावर्ती इलाके झारखंड से सटे बरहरवा, कोटालपोखर थाना क्षेत्र की सीमाओं में वाहन जांच की. आम लोगों से संपर्क साधकर भयमुक्त माहौल में मतदान करने की अपील की. एडिशनल एसपी ने बताया कि बेवा पुलिस, बिंदुग्राम, कोटालपोखर, आमतल्ला बांध आदि मार्ग पर लगाई गई चेकनाका का जायजा लिया गया. साथ ही लोगों से बात-चीत कर मजबूत लोकतंत्र के लिये मतदान करने की अपील की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >