बीएसएफ की गोली से एक अज्ञात युवक की मौत

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोली से एक अज्ञात युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है.

फरक्का. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोली से एक अज्ञात युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात्रि मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदनीचक के सीमावर्ती इलाके में एक अज्ञात युवक को संदिग्ध परिस्थिति में घूमते देखा गया. इसके बाद बीएसफ के जवानों ने उसे रुकने को कहा. युवक जब नहीं रुका तो जवानों की ओर से गोली चला दी गयी. गोली लगने से युवक की मौत हो गयी. इसके बाद उसे जंगीपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया. सूती थाने के आइसी प्रसून मिश्र ने बताया कि बीएसएफ ने अज्ञात युवक का शव पुलिस के हवाले किया है. युवक लगभग 23 वर्ष का होगा. युवक की पहचान स्पष्ट नहीं हो पायी है उसका पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >