बेटियों को बचाने, पढ़ाने की दिलायी गयी शपथ

डीसी मनीष कुमार व एसपी प्रभात कुमार ने बेटियों को बचाने, पढ़ाने एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया.

पाकुड़. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को डीसी मनीष कुमार व एसपी प्रभात कुमार ने बेटियों को बचाने, पढ़ाने एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया. कर्मियों को शपथ दिलाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया. डीसी मनीष कुमार ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य बाल लिंगानुपात में सुधार लाना एवं बालिकाओं के प्रति लोगों की मानसिकता में परिवर्तन लाना है, जिससे की बालिकाओं का संरक्षण किया जा सके. जागरुकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में हाट बाजारों, वार्ड, गांव, पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा. मौके पर डीसी व एसपी ने समाहरणालय परिसर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >