मुर्शिदाबाद की घटना के बाद पाकुड़ में बढ़ी सतर्कता

पाकुड़ नगर. जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई.

डीसी-एसपी ने एसडीओ, एसडीपीओ सहित थाना प्रभारियों के साथ की बैठक पाकुड़ नगर. जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में एसडीओ, एसडीपीओ सहित सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया. उपायुक्त मनीष कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ था. पाकुड़ की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बढ़ायी जाय. मुर्शिदाबाद से सटे सीमावर्ती जिला होने के कारण पाकुड़ ने चौकसी बरतना अति आवश्यक है. उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने तथा अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया. आगामी दिनों में गुड फ्राइडे समेत अन्य आयोजनों को लेकर भी विधि-व्यवस्था बनाए रखन के लिए विशेष तैयारी करने को कहा है. उपायुक्त ने अधिकारियों को अपने क्षेत्र में मौजूद रहते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सभी संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. कहा कि शांति व्यवस्था में बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जिले में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >