मोड़े मांझी विवाद मामले में आरोपी रायसन मुर्मू गिरफ्तार

मोड़े मांझी विवाद मामले में आरोपी गिरफ्तार

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. थाना क्षेत्र के चर्चित मोड़े मांझी विवाद मामले में दर्ज कांड संख्या 15/2025 के प्राथमिक आरोपी रायसन मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अमड़ापाड़ा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तिलयपाड़ा निवासी रायसन मुर्मू पकड़कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि रायसन मुर्मू पर जामकनाली गांव में जमीन विवाद को लेकर मांझी परगना बैसी की अवैध बैठक आयोजित करने और बीएनएस की विभिन्न धाराओं 191(3), 190, 126(2), 127(2), 137(2), 308(2), 308(3), 308(5), 305(a), 74, 76, 109, 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज था. गौरतलब है कि ग्राम प्रधान ठाकुर मुर्मू के लिखित आवेदन पर यह मामला दर्ज किया गया था. मामले के अनुसार जामकनाली गांव में जमीन विवाद को लेकर मांझी परगना बैसी की दो दिवसीय बैठक बुलाई गई थी. इस दौरान मारपीट, अवैध जुर्माना वसूली सहित कई गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को मिली थीं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 23 नामजद अभियुक्तों और 10 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी. अब तक इस कांड में पुलिस द्वारा छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >