मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गया जेल

महेशपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

महेशपुर. महेशपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एएसआF जयशंकर राम ने अपने फर्द बयान में बताया है कि रविवार की देर रात दतियारपोखर गांव के समीप दतियारपोखर गांव के ही वकील रविदास नामक युवक सड़क पर रेकी करते देख गया. इस दौरान पुलिस ने वकील रविदास को पकड़कर पूछताछ की. पूछताछ में वकील रविदास ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल चोरी करने के लिए गांव के बाहर रेकी कर रहा था. पुलिस ने वकील रविदास को अपने गिरफ्त में लेते हुए थाना कांड संख्या 138/24 दर्ज करते हुए स्वास्थ्य जांच कराकर मंडल कारा पाकुड़ भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >