डंपर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत

फरक्का. थानांतर्गत केदूयाँ के समीप एक आठ वर्षीय सुमैया खातून नामक छात्रा की मौत डंपर की चपेट में आने से हो गयी.

फरक्का. थानांतर्गत केदूयाँ के समीप एक आठ वर्षीय सुमैया खातून नामक छात्रा की मौत डंपर की चपेट में आने से हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक छात्रा का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया. हालांकि, स्थानीय लोगों व पुलिस की सूझबूझ के कारण परिचालन सुचारू करवाया गया. फरक्का थाने के आईसी नीलोत्पल मिश्र ने बताया कि आठ वर्षीय छात्रा सुमैया खातून के स्कूल जाने के दौरान एक डंपर के सामने अचानक आ जाने से वह बुरी तरह जख्मी हो गयी. अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >