बांसलोई नदी में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत

लक्खीपुर गांव निवासी खाबिर शेख के सात वर्षीय पुत्र की बांसलोई नदी में डूबने से मौत हो गयी.

महेशपुर. थाना क्षेत्र के लक्खीपुर गांव निवासी खाबिर शेख के सात वर्षीय पुत्र की बांसलोई नदी में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, लक्खीपुर गांव निवासी खाबिर शेख के पुत्र आईमुन शेख (07) अपने दोस्तों के साथ बांसलोई नदी में नहा रहा था. इसी दरम्यान नदी के गहरे पानी में चले जाने से डूब गया. वहीं नदी घाट में महिलाओं ने डूबते हुए देखा तो आनन-फानन में बचाने के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बच्चा डूब चुका था. घटना को लेकर मृतक बच्चे के परिजनों को खबर की गयी. परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद मृत बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला. इसके बाद अपने रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया. उधर, इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >