रामनवमी पर सात अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा

महेशपुर. महेशपुर अखाड़ा समिति ने रामनवमी की तैयारी पूरी कर ली है. अखाड़ा समिति के सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित मंदिर, भगत सिंह चौक, बाजारपाडा, आंबेडकर चौक में पताका से सजवाट किया है.

महेशपुर. महेशपुर अखाड़ा समिति ने रामनवमी की तैयारी पूरी कर ली है. अखाड़ा समिति के सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित मंदिर, भगत सिंह चौक, बाजारपाडा, आंबेडकर चौक में पताका से सजवाट किया है. 06 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना के बाद 07 अप्रैल सोमवार को महेशपुर अखाड़ा समिति के सदस्यों की ओर से शोभायात्रा निकाली जायेगी. कमेटी के गुंजन तिवारी, विक्की राय, सुभम भगत, दीपक साह, विष्णु भगत, अनिकेत सिंह, शिवम भगत, पीयूष भगत, अपूर्व राणा, रिजू सिंह, गुड्डू रजक ने बताया कि 06 अप्रैल को भगवान का जन्मोत्सव एवं 07 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा महेशपुर शिव मंदिर से निकलकर क्षेत्र भ्रमण करते हुए पुनः शिव मंदिर हाटपाड़ा लौटेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >