7 एमएम के अवैध पिस्टल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

फरक्का. समशेरगंज थाने की पुलिस ने सोमवार की रात्रि निचला कमात गांव से 7 एमएम अवैध पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

फरक्का. समशेरगंज थाने की पुलिस ने सोमवार की रात्रि निचला कमात गांव से 7 एमएम अवैध पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. समशेरगंज थाना के आईसी सुब्रोत घोष ने बताया कि गुप्त सूचना पर निचला कमात गांव स्थित बकुल हक नामक व्यक्ति के मकान में छापेमारी की गयी, जहां से अवैध रूप से रखे गये एक 7 एमएम का पिस्टल बरामद किया गया. साथ ही मकान मालिक बकुल हक को हिरासत में ले लिया गया. बताया कि अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जंगीपुर न्यायालय में पेश किया गया. पिस्टल के बारे में पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >