सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रतिनिधि, पाकुड़. सावन के पावन महीने की दूसरी सोमवारी पर जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही दूधनाथ मंदिर, शीतला मंदिर, भगतपाड़ा, रेलवे कॉलोनी, राजापाड़ा, तलवाडंगा, नंदीपाड़ा और ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिरों में लंबी कतारें देखी गयीं. भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया. श्रद्धालु महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति में लीन नजर आये. कई श्रद्धालु पैदल कांवड़ यात्रा कर मंदिरों तक पहुंचे और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की. भगतपाड़ा शिव मंदिर के पुजारी विनोद पंडित ने बताया कि सावन के सोमवार विशेष पुण्यदायी माने जाते हैं और इस बार के सोमवार पर कई शुभ योग भी बने हैं. ऐसे में व्रत रखकर शिव की आराधना करने से न केवल शिव का आशीर्वाद, बल्कि विष्णु कृपा भी प्राप्त होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

RAGHAV MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >