गुटखा-तंबाकू दुकानदारों से वसूला 2000 रुपये जुर्माना
पाकुड़िया. प्रखंड क्षेत्र में प्रतिबंधित गुटखा व तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रशासन ने सख्ती दिखाया है.
By BINAY KUMAR |
March 12, 2025 5:53 PM
पाकुड़िया. प्रखंड क्षेत्र में प्रतिबंधित गुटखा व तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रशासन ने सख्ती दिखायी है. बुधवार को सहायक अभियंता सह दंडाधिकारी रोहित गुप्ता और कनीय अभियंता लालू रविदास के नेतृत्व में पलियादाहा, डोमनगड़िया, खकसा समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में 26 दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान कई दुकानदारों को गुटखा, तंबाकू और अन्य निषिद्ध पदार्थ बेचते हुए पाया. इसके बाद कार्रवाई करते हुए उक्त दुकानों से कुल 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में इन प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 5, 2025 6:40 PM
December 5, 2025 6:31 PM
December 5, 2025 6:23 PM
December 5, 2025 6:15 PM
December 5, 2025 6:04 PM
December 5, 2025 5:47 PM
December 5, 2025 5:42 PM
December 5, 2025 5:16 PM
December 5, 2025 5:06 PM
December 5, 2025 4:55 PM
