चाचंडा गांव में डेंगू से 38 वर्षीय महिला की मौत

समशेरगंज प्रखंड अंतर्गत चाचंडा गांव में 38 वर्षीय महिला आसिया बीबी की डेंगू से मौत हो गयी.

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज प्रखंड अंतर्गत चाचंडा गांव में 38 वर्षीय महिला आसिया बीबी की डेंगू से मौत हो गयी. मृतका के पति मुजीबुर रहमान ने बताया कि मेरी पत्नी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. तबीयत में सुधार न होने के बाद उसे समशेरगंज के ही अनूपनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रक्त जांच के बाद वह डेंगू पॉजिटिव पायी गयी, जिसका इलाज चल ही रहा था कि उसकी मौत हो गयी. गौरतलब हो कि इन दिनों उक्त गांव में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीडीटी पाउडर का छिड़काव किया गया था. जनप्रतिनिधियों ने भी डेंगू को लेकर जागरूक किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >