15 वर्षीय एक किशोर ने फंदे लगाकर दी जान

पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के बागानपाड़ा से 15 वर्षीय किशोर शंकर पंडित के द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है.

पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के बागानपाड़ा से 15 वर्षीय किशोर शंकर पंडित के द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है. नगर थाने की पुलिस के अनुसार युवक ने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है. युवक की मां सत्संग सुनने के लिए गई हुई थी. इसी बीच युवक ने घटना को अंजाम दिया गया. वहीं मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास ने बताया कि एक युवक ने रस्सी के फंदे से लटक कर जान दी है. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस हर एक बिंदु पर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >