होल्डिंग टैक्स में वृद्धि का विरोध
बैठक में सदस्यों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का लिया निर्णय
पाकुड़ : शहरी नागरिक मंच के बैनर तले होल्डिंग टैक्स में वृद्धि को लेकर विशेष बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रवीर भट्टाचार्य ने की. बैठक में टैक्स में बढ़ोत्तरी पर चर्चा की गयी. बैठक में मंच के सदस्यों ने होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया. साथ ही इसकी प्रति उपायुक्त पाकुड़ को सौंपने का निर्णय लिया. साथ ही चापाडांगा में बन रहे कचरा प्रबंधन के यूनिट में कम मानकों पर काम कराने, शहरी जलापूर्ति योजना में लापरवाही पर भी चर्चा की गयी. साथ ही मांगों को लेकर नगर विकास मंत्री को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया. मौके पर अधिवक्ता निरंजन घोष, मानिक चंद्र देव, देवदर्शन मजूमदार, मुकुल भट्टाचार्य, अनुप सिन्हा, हरिनारायण साहा, निमाई घोष, रविंद्र मिश्रा, सुबोध दफादार सहित अन्य उपस्थित थे.
