हादसा . मुरारोई-सोनारपाड़ा मुख्य पथ पर बालू लदे ट्रैक्टर ने मारा धक्का
महेशपुर थाना क्षेत्र के सोनारपाड़ा गांव से सटे पश्चिम बंगाल राज्य सीमा में मुरारोई-सोनारपाड़ा मुख्य पथ पर बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
महेशपुर : महेशपुर थाना क्षेत्र के नुड़ाई गांव निवासी नईमुद्दीन शेख का पुत्र जसीमुद्दीन शेख (14 वर्ष), हासीबुद्दीन शेख (5 वर्ष) मोटरसाइकिल से अपने जीजा रिटू शेख पश्चिम बंगाल के कदुआ बहुताल निवासी के साथ मोटरसाइकिल संख्या डब्ल्यूबी 94 ए 7243 से नुड़ाई गांव से रविवार की सुबह डूमरग्राम अपने रिश्तेदार के यहां गये थे. वहां से वापस लौटने के क्रम में पश्चिम बंगाल के धितोड़ा-जोड़ासाखो के बीच मुरारोई-सोनारपाड़ा मुख्य पथ पर बालू लदे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया. जिसमें जसीमुद्दीन शेख 14 वर्ष की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं मृतक का छोटा भाई
हासीबुद्दीन शेख पांच वर्ष व जीजा रिटू शेख 25 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना में घायल हासीबुद्दीन शेख व रिटु शेख को इलाज के लिए मुरारोई अस्पताल में भरती कराया गया. जहां रिटु शेख की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रामपुरहाट अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया. इधर घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. ट्रैक्टर महेशपुर के रोलाग्राम के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है. घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है.
रिटु शेख की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रामपुरहाट अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया
ट्रैक्टर महेशपुर के रोलाग्राम के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है
घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर
