बालू लदे ट्रैक्टर के तेज रफ्तार से परेशानी

महेशपुर : बालू लदे ट्रैक्टरों के तेज गति से परिचालन के कारण प्रखंडवासी खासे परेशान रहते हैं. प्रखंड मुख्यालय में डाकघर, कन्या मध्य विद्यालय, बालक मध्य विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय, सनराईज चिल्ड्रेन्स एकेडमी, भारतीय स्टेट बैंक की शाखा, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र रहने के कारण यह कम चौड़ाई वाली सड़क और मुहल्ला काफी व्यस्ततम […]

महेशपुर : बालू लदे ट्रैक्टरों के तेज गति से परिचालन के कारण प्रखंडवासी खासे परेशान रहते हैं. प्रखंड मुख्यालय में डाकघर, कन्या मध्य विद्यालय, बालक मध्य विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय, सनराईज चिल्ड्रेन्स एकेडमी, भारतीय स्टेट बैंक की शाखा, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र रहने के कारण यह कम चौड़ाई वाली सड़क और

मुहल्ला काफी व्यस्ततम इलाका रहता है. प्रभारी महेशपुर विमल कुमार सिंह ने सभी ट्रैक्टर चालकों को तिरपाल या प्लास्टिक से ढंक कर बालू ले जाने का सख्त निर्देश दिया था. बावजूद कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. डीएसपी मुख्यालय पाकुड़ नवनीत हेंब्रम ने बताया कि ऐसे जगहों पर विद्यालय अवधि में कम से कम विद्यालय प्रारंभ होने, टिफिन तथा छुट्टी के वक्त बालू लदे ट्रैक्टरों के परिचालन को बंद किये जाने की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >