संवेदक को लूटने की थी तैयारी

उद‍्भेदन . हथियार के साथ पकड़ाये चार बदमाश युवकों ने खोले कई राज, कहा अवैध हथियार के साथ पकड़ाये गये चार युवकों के मामले का पुलिस ने शनिवार को उद्भेदन किया है. पकड़े गये चारों युवकों का संबंध बंगाल से है. उनके पास से अवैध हथियार के साथ तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है. […]

उद‍्भेदन . हथियार के साथ पकड़ाये चार बदमाश युवकों ने खोले कई राज, कहा

अवैध हथियार के साथ पकड़ाये गये चार युवकों के मामले का पुलिस ने शनिवार को उद्भेदन किया है. पकड़े गये चारों युवकों का संबंध बंगाल से है. उनके पास से अवैध हथियार के साथ तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है.
महेशपुर : डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेंब्रम ने महेशपुर थाना में शनिवार को हथियार सहित धराये चार युवकों के मामले का उद्भेदन किया है. डीएसपी ने बताया है कि पकड़े गये बदमाशों ने खुलासा किया है कि शुक्रवार को बैंक से पांच-छह लाख रुपये एक संवेदक द्वारा निकाले जाने की सूचना बदमाशों को थी. चारों युवक इस संवेदक से राशि लूटने के उद्देश्य से घात लगाये हुए थे. उन्होंने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना मिली थी. जिसकी जानकारी एसपी अजय लिंडा को दी गयी थी. सूचना पर एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गयी और पूरी सावधानी बरतते हुए महेशपुर के बांसलोई ब्रिज के समीप छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में चार युवक पकड़े गये हैं, जबकि एक युवक फरार हो गया. धराये चारों युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
शुकचांद शेख है गिरोह का सरगना : लंबे समय से गिरोह का संचालन कर रहे पश्चिम बंगाल के मुरारोई थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण काशीला निवासी शुकचांद शेख 38 वर्ष ने ही लूट की साजिश रची थी. डीएसपी मुख्यालय श्री हेंब्रम ने बताया है कि पूछताछ के क्रम में शुकचांद ने बताया है कि उन्हें संवेदक के बैंक से काफी रुपये निकाले जाने की सूचना मिली थी.
जिसके बाद पश्चिम बंगाल व स्थानीय अपराधियों की एक टीम तैयार कर घटना को अंजाम देने के लिए वहां पहुंचे थे. टीम में उनके अलावे पश्चिम बंगाल के नलहाटी थाना क्षेत्र बड़ापाड़ा लोहापुर निवासी सैप्टू शेख (23 वर्ष) व बिमल शेख (20 वर्ष) के अलावे महेशपुर थाना क्षेत्र दराजपुर गांव निवासी ताजबुल शेख (23 वर्ष) व एक अन्य को शामिल किया था. गिरोह के सरगना मास्टरमाइंड का पूर्व से ही अपराधिक इतिहास रहा है. मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में हत्या, लूट सहित कई मामले इसके विरुद्ध दर्ज है. कई बार वह जेल भी जा चुके हैं.
युवकों के पास से ये सामान हुये बरामद
छापेमारी में धराये युवकों के पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू, 4 मोबाइल, 2 पैकेट मिर्च पाउडर व तीन मोटरसाइकिल बरामद हुआ है. इसे लेकर जब्ती सूची तैयार करते हुए पुलिस ने थाना में घटना को लेकर अलग-अलग दो मामला दर्ज किया है. जिसमें कांड संख्या 25/17 के तहत अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. जबकि कांड संख्या 26/17 के तहत डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किये जाने संबंधी मामला दर्ज हुई है.
छापेमारी दल में ये थे शामिल
एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेंब्रम के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने महेशपुर थाना प्रभारी विमल कुमार सिंह, सअनि उपेंद्र यादव, ठाकुर दास मांडी, आनंद भूषण सिंह, हवलदार राम लखन लोहरा, विरेंद्र कुमार सिंह, आरक्षी गुलाब प्रसाद यादव, विद्यासागर राम, वैद्यनाथ दास सहित अन्य शामिल थे.
पश्चिम बंगाल के मुरारोई को मोस्टवांटेड शुकचांद शेख है मास्टरमाइंड
दो देशी कट्टा, कारतूस, एक चाकू, चार मोबाइल, दो पैकेट मिर्च पाउडर व तीन मोटरसाइकिल भी बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >