हादसे में छात्र की मौत मामले में ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी

महेशपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर-शहरग्राम मुख्य सड़क पर बुधवार की देर शाम अमलागाछी गांव के पास ट्रैक्टर के धक्के से एक छात्र की मौत व दो छात्र के मौत मामले में महेशपुर थाना में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. मृतक छात्र शुभम भगत के पिता राजेश भगत देवीनगर निवासी के […]

महेशपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर-शहरग्राम मुख्य सड़क पर बुधवार की देर शाम अमलागाछी गांव के पास ट्रैक्टर के धक्के से एक छात्र की मौत व दो छात्र के मौत मामले में महेशपुर थाना में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. मृतक छात्र शुभम भगत के पिता राजेश भगत देवीनगर निवासी के लिखित बयान पर थाना में ट्रैक्टर संख्या जेएच 16 ए 7135 के चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 279, 337, 338, 304 ए के तहत थाना कांड संख्या 24/17 दर्ज किया गया है.

वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. गौरतलब हो कि देवीनगर निवासी शुभम भगत बीते एक मार्च को अपने दो साथी अंकित भगत तथा सूरज कुमार के साथ इंटर की परीक्षा देकर मोटरसाइकिल से पाकुड़ से अपने घर वापस लौट रहा था. क्रम में अमलागाछी-नारायणटोला गांव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें शुभम भगत की मौके पर ही मौत हो गयी थी. फिलहाल घायल अंकित की स्थिति काफी गंभीर है उसका इलाज कोलकाता में चल रहा है. जबकि सूरज कुमार की स्थिति खतरे से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >