पाकुड़ में पुल से नीचे गिरी बाइक, पारा शिक्षक की मौत

मोटरसाइिकल पर सवार एक अन्य पारा शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंधाईपुर पुल से नीचे मोटरसाइकिल गिर जाने से एक पारा शिक्षक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि एक अन्य पारा शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार देर शाम की है. जानकारी के मुताबिक […]

मोटरसाइिकल पर सवार एक अन्य पारा शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंधाईपुर पुल से नीचे मोटरसाइकिल गिर जाने से एक पारा शिक्षक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि एक अन्य पारा शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार देर शाम की है. जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी अब्दुल बहाब शेख (48), नईमुद्दीन शेख (49) गंधाईपुर से वापस अपने घर मोटरसाइकिल से संग्रामपुर आ रहे थे. इस बीच गंधाईपुर स्थित पुल के पास तीखा मोड़ की वजह से
बाइक नियंत्रित होकर पाता पुल के नीचे जा गिरी. हादसे में अब्दुल बहाब शेख की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं नईमुद्दीन शेख गंभीर रूप से घायल हो गये. मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं घायल नईमुद्दीन शेख का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. दोनों पारा शिक्षक संग्रामपुर स्थित मदरसा कमरूल होदा में कार्यरत थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >