बंगाल-पाकुड़ एनएच का मुद्दा छाया रहा

बैठक . सांसद ने उपायुक्त को बाइपास का प्रस्ताव तैयार कर भेजने का दिया निर्देश समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित को-ऑर्डिनेशन व निगरानी समिति की बैठक में पश्चिम बंगाल से पाकुड़ गांधी चौक तक एनएच का लिए गये प्रस्ताव व लिट्टीपाड़ा बीडीओ का मुद्दा छाया रहा. सांसद विजय हांसदा ने बैठक में उपायुक्त ए […]

बैठक . सांसद ने उपायुक्त को बाइपास का प्रस्ताव तैयार कर भेजने का दिया निर्देश

समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित को-ऑर्डिनेशन व निगरानी समिति की बैठक में पश्चिम बंगाल से पाकुड़ गांधी चौक तक एनएच का लिए गये प्रस्ताव व लिट्टीपाड़ा बीडीओ का मुद्दा छाया रहा. सांसद विजय हांसदा ने बैठक में उपायुक्त ए मुथु कुमार से इस बाबत जानकारी मांगी है.
पाकुड़ : को-ऑर्डिनेशन की बैठक में सांसद ने डीसी से कहा कि राष्ट्रीय उच्च पथ मंत्रालय की ओर से पश्चिम बंगाल के धुलियान-डाक बंगला एनएच 80 पथ को पाकुड़ के गांधी चौक तक जोड़े जाने के लिए गये प्रस्ताव से बाजार क्षेत्र में रह रहे लोगों को नुकसान होगा. कई लोग ऐसे हैं जो गांधी चौक या आस-पास के बाजार में काफी कम जमीन पर अपना घर व दुकान बनाये हुए हैं और दुकान के माध्यम से किसी तरह रोजगार कर रहे हैं. ऐसे में एनएच 80 पथ को यदि गांधी चौक पाकुड़ तक जोड़ा जाता है तो पथ के चौड़ीकरण के दौरान काफी संख्या में लोग बेघर हो जायेंगे
. उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में प्रस्ताव तैयार कर धुलियान पथ के अबुल कलाम चौक होते हुए बाइपास के रास्ते उपरोक्त पथ का निर्माण कराये जाने का सुझाव संबंधित मंत्रालय को भेजे जाने की बात कही. वहीं लिट्टीपाड़ा बीडीओ पर प्रखंड के कर्मचारियों की ओर से अभद्र व्यवहार किये जाने संबंधी लगाये गये आरोप पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सांसद श्री हांसदा ने बीडीओ सत्यवीर रजक से कहा कि प्रखंड के कर्मी भी जनता के लिए ही काम करते हैं,
सभी जनता के सेवक हैं. कुर्सी पर बैठ कर इस तरह की अशोभनीय भाषा कर्मचारियों के साथ किया जाना गलत है. उन्होंने उपरोक्त मामले को लेकर उपायुक्त से जांच कमेटी गठित करने की बात कही. गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई भी करने की बात उन्होंने कही. वहीं जिले में मनरेगा योजना व अन्य योजनाओं के तहत हुए डोभा निर्माण कार्य की भी उन्होंने समीक्षा की. उपरोक्त मौके पर उपायुक्त ए मुथु कुमार, डीडीसी अजीत शंकर, आईटीडीए निदेशक लालचंद डाडेल, वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >