सरकार की नीतियों का किया विरोध, लगाये नारे

मांगों के समर्थन में छात्रों ने निकाली आक्रोश महारैली पाकुड़ : विभिन्न समस्याओं को दूर किये जाने की मांग को लेकर महाविद्यालय छात्र संघ के छात्रों ने आक्रोश महारैली निकाली. जिसकी अध्यक्षता छात्र संघ अध्यक्ष विजय हेम्ब्रम ने की. छात्र संघ अध्यक्ष श्री हेम्ब्रम ने कहा कि सरकार की ढुलमुल नीति से राज्य के छात्र […]

मांगों के समर्थन में छात्रों ने निकाली आक्रोश महारैली

पाकुड़ : विभिन्न समस्याओं को दूर किये जाने की मांग को लेकर महाविद्यालय छात्र संघ के छात्रों ने आक्रोश महारैली निकाली. जिसकी अध्यक्षता छात्र संघ अध्यक्ष विजय हेम्ब्रम ने की. छात्र संघ अध्यक्ष श्री हेम्ब्रम ने कहा कि सरकार की ढुलमुल नीति से राज्य के छात्र आहत हो चुकी है. सरकार केवल अपनी मनमानी कर रही है. छात्रहित से सरकार का कोई लेना देना नहीं रह गया है. छात्र आक्रोश रैली शहर के रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम से निकल कर आंबेडकर चौक पहुंची.
रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये. आक्रोश रैली आंबेडकर चौक से पुन: मुख्य पथ होते हुए समाहरणालय तक पहुंची. जहां छात्रों की एक शिष्टमंडली ने महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त पाकुड़ को एक मांग पत्र सौंपा. मौके पर जेसीएम के जिला अध्यक्ष निर्मल मुर्मू, आयसू के केंद्रीय अध्यक्ष मार्क बास्की, छात्र संघ उपाध्यक्ष शिव सोरेन, उपसचिव सुमिता टुडू, सह सचिव विजय कुमार गोप, होपना सोरेन, रबी कुमार टुडू, प्रभात रंजन टुडू, मनोज हांसदा, मनोज हेम्ब्रम, उप छात्र नायक राजन मुर्मू, जियोन मरांडी, छात्र नायिका सुमन लता टुडू, बाबूजी मुर्मू साहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >