पाकुड़ के मंदिरों में स्थापित मां काली की प्रतिमा.

इसबार सबसे पहले जलाया शहीदों के नाम दीप पाकुड़/हिरणपुर/पाकुड़िया. जिले में दीपावली रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. आम सहित खास लोगों ने अपने-अपने अंदाज में दीपावली की खुशियां बांटी. दीपावली के मौके पर जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने अपने घरों में मिट्टी के दीये व मोमबती […]

इसबार सबसे पहले जलाया शहीदों के नाम दीप

पाकुड़/हिरणपुर/पाकुड़िया. जिले में दीपावली रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. आम सहित खास लोगों ने अपने-अपने अंदाज में दीपावली की खुशियां बांटी. दीपावली के मौके पर जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने अपने घरों में मिट्टी के दीये व मोमबती जलाये. दीपावली के मौके लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलायी और पटाखे छोड़े व दीपावली की बधाई संदेश दिया. दीपावली के मौके पर आम सहित खास लोगों ने जमकर पटाखे छोड़े.
दीपावली के मौके पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं घरों में भगवान गणेश व लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गयी. हिरणपुर प्रतिनिधि के अनुसार लोगों ने रविवार को काफी हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर्व मनायी. लोगों ने मिट्टी से बने दीये व मोमबत्ती जला कर घरों को सजाया व लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना की. दीपावली पर लोगों ने चाइनीज लाइटों से काफी हद तक परहेज किया. वहीं प्रधानमंत्री की पहल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के समक्ष एक दीया शहीदों के नाम जलाया. मौके पर भाजपा प्रदेश समिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद सादा, सुनील कुमार सिन्हा तथा भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्यामल गोस्वामी ने डॉ मुखर्जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने किया
. मौके पर धर्मेंद्र साह, अशोक प्रसाद, सादेकुल आलम, रीता देवी, असराफुल शेख, साधना ओझा, दिलीप सिंह, अनिकेत गोस्वामी, मनीष पांडे, बबलु सिंह, संजीव साहा सहित अन्य ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. वहीं पाकुड़िया प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को लोगों ने काफी हर्ष के साथ दीपावली मनायी. वहीं युवाओं ने दीपावली पर शहीदों के नाम दीया जला कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. बाजार में नहीं बिके चाइनिज सामान : आतंकवाद का समर्थन करनेवाले चीन निर्मित सामानों का जिलेवासियों ने बहिष्कार कर दिया. तकरीबन 80 फीसदी घरों में देश की माटी से बनी दीये का लोगों ने दीप जलाया. आतंकी हमले में शहीद जवानों के लिए भी लोगों ने दीये जलाकर श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >