हड़ताल के कारण प्राथमिक विद्यालय सोरला डेढ़ माह से बंद

पाकुड़िया : पारा शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से सोरला ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय पिछले डेढ़ माह से बंद है. इस बाबत सोरला गांव के ग्रामीणों ने बीइइओ को आवेदन देकर विद्यालय में अविलंब पठन-पाठन शुरू कराने की मांग की है. आवेदनकर्ता नइमुद्दीन शेख, रूपाली बीवी, अकबर शेख, मोहमदा बीवी आदि ने बताया कि […]

पाकुड़िया : पारा शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से सोरला ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय पिछले डेढ़ माह से बंद है. इस बाबत सोरला गांव के ग्रामीणों ने बीइइओ को आवेदन देकर विद्यालय में अविलंब पठन-पाठन शुरू कराने की मांग की है. आवेदनकर्ता नइमुद्दीन शेख, रूपाली बीवी, अकबर शेख,

मोहमदा बीवी आदि ने बताया कि विद्यालय में करीब 175 बच्चे पठन-पाठन करते हैं. एक भी सरकारी शिक्षक नहीं है. पारा शिक्षक के भरोसे विद्यालय चलता है. वर्तमान में पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं. और विद्यालय बंद पड़ा है. इस बाबत बीइइओ संतमर्शी टुडू ने बताया कि विद्यालय में सरकारी शिक्षक की प्रतिनियुक्ति हड़ताल के समय ही कर दी गयी है. बावजूद पठन-पाठन बंद है तो इसकी जांच की जायेगी तथा दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >