सेंधमारी कर किराना दुकान से 45 हजार की चोरी

शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम दुकान के बाहर जुटी लोगों की भीड़.फोटो। प्रभात खबर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने की छानबीन पीड़ित दुकानदार ने नहीं दिया आवेदन, प्राथमिकी दर्ज नहीं पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहाटी पश्चिमी पंचायत के पुष्पनगर गांव निवासी बबलू शेख की किराना दुकान में शनिवार […]

शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

दुकान के बाहर जुटी लोगों की भीड़.फोटो। प्रभात खबर
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने की छानबीन
पीड़ित दुकानदार ने नहीं दिया आवेदन, प्राथमिकी दर्ज नहीं
पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहाटी पश्चिमी पंचायत के पुष्पनगर गांव निवासी बबलू शेख की किराना दुकान में शनिवार रात सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने 45 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली है. स्थानीय ग्रामीणों ने चोरी की सूचना मुफस्सिल थाना प्रभारी लव कुमार को दी. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ स्थल पहुंच कर छानबीन में जुट गये. थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया दुकानदार ने आवेदन नहीं दिया है. इस कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. दुकानदार बबलू शेख के अनुसार अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे 45 हजार रुपये की चोरी कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >