निर्देश . डीसी ने की वन बंधु योजना की समीक्षा बैठक, कहा

योजनाओं की मॉनिटरिंग करें वन बंधु योजना के तहत ग्रामीणों को जोड़ कर कार्य कराया जाता है. जिससे ग्रामीणों को रोजगार तो मिलता ही है साथ ही वनों की भी रक्षा होती है. प्रशासन योजना को लेकर सजग है. लिट्टीपाड़ा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में वन बंधु योजना की समीक्षा बैठक उपायुक्त दिनेश […]

योजनाओं की मॉनिटरिंग करें

वन बंधु योजना के तहत ग्रामीणों को जोड़ कर कार्य कराया जाता है. जिससे ग्रामीणों को रोजगार तो मिलता ही है साथ ही वनों की भी रक्षा होती है. प्रशासन योजना को लेकर सजग है.
लिट्टीपाड़ा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में वन बंधु योजना की समीक्षा बैठक उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र ने सभी एनजीओ व पदाधिकारियों के साथ की. इसमें डीसी ने कहा कि वन बंधु में किसी प्रकार का नकद पेमेंट नहीं होगा, जो भी पेमेंट होगा अकाउंट पेमेंट होगा. डीसी ने तहत चल रहे रेमिडियल कोचिंग क्लास का मूल्यांकन करने का निर्देश डीएसइ व जिला शिक्षा अधीक्षक को दी. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वन बंधू योजना सही दिशा में जा रही है.
इसकी मॉनिटरिंग करें तथा सारी योजनाओं को तेज करें. कहा कि बहुत सारे योजना ऐसे हैं, जो योग्य नहीं है. उसे बंदकर दें व दूसरे योजना का प्रस्ताव भेजें. बहुत ऐसे कार्य हैं, जो वन बंधू योजना से हो सकता है. उसे अगले साल के लिए बजट बनाकर भेजें. मौके पर एसडीओ शशि रंजन, आइटीडीए निदेशक लालचंद डाडेल, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता रास बिहारी सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा, प्रमुख सुलेमान बास्की, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार कालिंदी, डीएसइ अरुण कुमार सिंह, डीइओ बालेश्वर सहनी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >