सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार की मौत

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयकिष्टोपुर मध्य विद्यालय के समीप हुए सड़क दुर्घटना में दो मासूम सहित चार लोगों की मौत हो गयी. सभी मृतक एक ही परिवार के थे. जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद की रस्म अदा करने सभी लोग मोटरसाइकिल में अंजना गांव जा रहा था. इसी बीच तेजी से जयकिष्टोपुर […]

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयकिष्टोपुर मध्य विद्यालय के समीप हुए सड़क दुर्घटना में दो मासूम सहित चार लोगों की मौत हो गयी. सभी मृतक एक ही परिवार के थे. जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद की रस्म अदा करने सभी लोग मोटरसाइकिल में अंजना गांव जा रहा था.

इसी बीच तेजी से जयकिष्टोपुर की ओर जा रही खाली ट्रक (डब्ल्यूबी 59 बी 3975) के पिछले चक्के की चपेट में मोटरसाइकिल आ गयी. इससे मोटरसाइकिल पर सवार अंगुरा बीबी (25), फिरोजा बीबी (20), मंजूरा खातून (दो) व वासेमा खातून (तीन) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं सादेमान अली (20) का गंभीर हालत में मालदा में इलाज चल रहा है.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव : इधर घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी भागने में सफल रहा है. मामले की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे मुफस्सिल थाना प्रभारी लव कुमार को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने पुलिस जीप पर पथराव भी किया. जिससे पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि इस घटना में कोई पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है. शुरुआती दौर में ग्रामीणों को समझाने गये पुलिस को घटना स्थल से भाग खड़ा होना पड़ा. बाद में एसपी के निर्देश पर काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी के वहां पहुंचने व विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठन के लोगों की पहल के बाद लगभग चार घंटे बाद मामला शांत हुआ.

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस जीप पर किया पथराव

पाकुड़

एक ही मोटरसाइिकल पर सवार थे सभी

शादी की रस्म अदा करने अंजना गांव जा रहे थे

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर व चालक फरार

ग्रामीणों के कोपभाजन का शिकार बने पाकुड़ मुफस्सिल थाना प्रभारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >