रामनवमी धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय

तैयारी. नगर परिषद क्षेत्र में रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक हुई पाकुड़ : नगर परिषद क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी स्थित रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रेमचंद साहा ने की. बैठक में रामनवमी महोत्सव की सफलता को लेकर चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि रामनवमी पूजा धूमधाम से मनायी जायेगी. इसके लिए अभी […]

तैयारी. नगर परिषद क्षेत्र में रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक हुई
पाकुड़ : नगर परिषद क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी स्थित रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रेमचंद साहा ने की. बैठक में रामनवमी महोत्सव की सफलता को लेकर चर्चा की गयी.
उन्होंने कहा कि रामनवमी पूजा धूमधाम से मनायी जायेगी. इसके लिए अभी से ही तैयार रहने की आवश्यकता है.मौके पर सुभाष यादव, संतु चौधरी, रूपेश राम, मुरली मंडल, दीपक राम, मधु राउत, सुशील साहा, अशोक साहा, राजेंद्र पासवान आदि मौजूद थे. वहीं अमडापाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में बीते 31 मार्च की देर रात में रामनवमी पूजा को लेकर बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता पूर्व डीडीसी प्रह्लाद रजक ने की. रामनवमी महोत्सव की सफलता को लेकर चर्चा की गयी. रामनवमी में महाप्रसाद का वितरण, खिचड़ी, अखाड़ा जुलूस निकालनेपर भी विचार किया गय. बैठक में मंटू भगत,संतोष भगत,टिंकू कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >