एक लाख रुपये जाली नोट के साथ दो पकड़े गये

फरक्का : शमशेरगंज थाना क्षेत्र के चांद ब्रीज के पास मुख्य सड़क से पुलिस ने छापेमारी कर एक लाख रुपये जाली नोट के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान रामपुर निवासी गुलाम हुसैन तथा काशिम मोमिन के रूप में की गई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना […]

फरक्का : शमशेरगंज थाना क्षेत्र के चांद ब्रीज के पास मुख्य सड़क से पुलिस ने छापेमारी कर एक लाख रुपये जाली नोट के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान रामपुर निवासी गुलाम हुसैन तथा काशिम मोमिन के रूप में की गई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि धुलियान-पाकुड़ मुख्य पथ पर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक जाली नोट के साथ पाकुड़ जा रहा है. जिसके बाद पुलिस चौकसी बरतते हुए नाकेबंदी कर दी.

चांद ब्रीज के पास हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोका गया. जिसकी तलाशी लेने पर एक लाख रुपये जाली नोट पाये गये. बरामद सभी जाली नोट 500-500 के हैं. पुलिस ने दोनों को जंगीपुर अदालत में पेशी के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >