डंपर चोरी मामले में हिरणपुर पहुंची कोलकाता पुलिस

छापेमारी में पुलिस को नहीं मिली सफलता हिरणपुर : डंपर चोरी मामले में शनिवार को कोलकाता पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से सिउलीडांगा गांव में छापेमारी की. प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग सात वर्ष पूर्व कोलकाता निवासी सुप्रियो सान्याल की पत्नी राखी सान्याल ने सिउलीडांगा में एक पत्थर खदान लीज पर लिया था. इसमें करीब […]

छापेमारी में पुलिस को नहीं मिली सफलता

हिरणपुर : डंपर चोरी मामले में शनिवार को कोलकाता पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से सिउलीडांगा गांव में छापेमारी की. प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग सात वर्ष पूर्व कोलकाता निवासी सुप्रियो सान्याल की पत्नी राखी सान्याल ने सिउलीडांगा में एक पत्थर खदान लीज पर लिया था. इसमें करीब तीन वर्ष तक उक्त जमीन में खनन कार्य किया गया.
इसके बाद विभाग द्वारा खनन कार्य में रोक लगा दी गयी थी. खदान के मुंशी पुरूलिया निवासी गणेश मंडल एक डंपर लेकर गायब हो गया था. इसी मामले में तोपसिया थाना के पुलिस इंस्पेक्टर एम मजूमदार, एसआई एस देवानजी व हिरणपुर थाना के एएसआई एम खान ने सिउलीडांगा गांव में छापेमारी कर विजय टुडू से आवश्यक पूछताछ की. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक एम मजूमदार ने बताया कि मामले को लेकर तोपसिया थाना में कांड संख्या 56/13 अंकित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >